top of page

12 से 18 फरवरी तक बजट की प्रतियां जला कर विरोध प्रदर्शित करेगी भाकपा - श्याम सिंह चौहान

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 14 फ़र॰ 2020
  • 2 मिनट पठन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव श्याम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय सरकार द्वारा संसद में पेश बजट में सरकार ने मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, ग्रामीण विरोधी एवं कारपोरेट क्षेत्र को रियायत देने, जीवन बीमा निगम की हिस्सेदारी बेचने, सार्वजनिक हस्पतालों को पी पी पी माडल के तौर पर नीजि क्षेत्र को सौंपने का इरादा स्पष्ट किया है। इसके खिलाफ वामपंथी पार्टियों ने 12 से 18 फरवरी तक बजट के खिलाफ देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।   



श्याम सिंह चौहान ने अपनी पार्टी के जिला सचिवों से आग्रह किया है कि अपने जिले में सी पी एम सहित अन्य वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर बजट विरोधी प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाएं। प्रदर्शन करके बजट की प्रति जलाई जाए।


इसके हाल ही में कलकता में हुआ राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक के निर्णयों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि सी पी आई के राष्टीय कंट्रोल कमीशन के सैक्रेटरी कामरेड गोविन्द पानसरे पर संकीर्णतावादी सोच रखने वाले लोगों ने 20 जनवरी   को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया। एक महिने मृत्यु से संघर्ष करने के बावजूद 20 फरवरी 2016 को उनकी मृत्यु हो गई। मिटिंग में तय किया गया कि 20 फरवरी को अंधविश्वास, संप्रदायिकता के खिलाफ एवं लोकतंत्र, संविधान की रक्षा दिवस के तौर पर मनाया जाए।


सरकार 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने की जो दावे कर रही है उसके उल्ट जो बजट उन्होंने पेश किया है, वह हाल के वर्षों का सबसे अधिक किसान विरोधी बजट है।

अब मोदी सरकार प्रधानमंत्री परंपरागत खेती योजना के नाम से किसानों के साथ छल कर रही है इससे पिछले वर्ष मोदी सरकार कुदरती खेती की बात कर रही है जबकि उससे कुछ भी हासिल नही हुआ। असल मे सरकार कृषि में खर्च नहीं करना चाहती। मनरेगा का विस्तार करने की बजाय 10,000 करोड़ की कटौती निंदनीय है तथा बकाया राशि की दृष्टि से यह और भी कम है और देश मे बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए नरेगा को लागू करने और विस्तार की और ज्यादा जरूरत है

किसान लंबे समय से कर्जा मुक्ति और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने ,निजी बीमा कंपनियों की मनमानी ,आवार पशुओं की बढ़ती समस्या आदि से परेशान है परंतु सरकार का वास्तविक समस्याओं की और कोई ध्यान नही है केवल बेफिजूल की बयानबाजी कर रही है।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Comentarios


bottom of page