25 फरवरी को टोल प्लाजा के खिलाफ डोहलू नाला में होगा विशाल धरना और प्रदर्शन
- 20 फ़र॰ 2020
- 2 मिनट पठन
कुल्लू - मनाली राजमार्ग पर स्थित हिमाचल प्रदेश का इकलौते डोहलू नाला टोल प्लाजा के खिलाफ लोगों में लगातार गुस्सा भड़कता जा रहा है। स्थानीय लोग टोल प्लाजा से तंग आकर एकजुट होने लगे हैं। टोल प्लाजा के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। टोल प्लाजा संघर्ष समिति के आह्वान पर 25 फरवरी 2020 को धोनू नाला में टोल प्लाजा के खिलाफ विशाल धरना और प्रदर्शन आयोजित किया गया।

इस प्लाजा पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य है, अगर नहीं हो तो वहान चालकों से दो गुना टोल टैक्स वसूला जाता है। स्थनाय व्यापारियों, दुकानदारों, कर्माचारियों व रोजमर्रा के कामों से शहर जाने वाले स्थानीय लोगों को इस से बहुत अधिक आर्थिक नुक्सान हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो हमसे जमीन ली गई, हमारे ही पर्यावरण का नुक्सान किया, हजारों पेड़ काटे गए और अब हम से ही हर रोज पैसे वसूले जा रहे हैं। यह सरासर ना इंसाफी है।
संघर्ष समिति संयोजक राजगीर महंत , सह संयोजक घनश्याम कपूर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि - अपने क्षेत्र के हितों के तैयार हो जाओ। 25 फरवरी को टोल प्लाजा के विरोध में मिल रहे जन समर्थन के लिए आप सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद । इस संघर्ष के लिए प्रत्येक साथियों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग से ही हम इस गुंडा टेैक्स की लड़ाई को जीत सकते है ।अभी तक रोड़ का कार्य सिर्फ 37 किलोमीटर ही हुआ है और इस रोड़ में भी 15- 20 ब्लेक स्पोट है और रोड़ का निर्माण 3 महीने से लटका हुआ है और टोल लगा रहे हैं।
इस से पहले जब टोल प्लाजा खुला था तो स्थानीय जीप यूनियन, टैक्सी यूनियन, टाटा 407 यूनियन, कुल्लू फलोत्पादक मंडल, आढ़ती एसोसिएशन पतलीकूहल, बंदरोल, पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग यूनियन के अलावा ट्रक यूनियन समेत राजनीतिक दलों व विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारियों ने इसको खिलाफ रोष व्यक्त किया था और मांग की थी कि स्थानीय लोगों से टोल टैक्स ना वसूला जाए।

Comentários