करसोग में आम आदमी पार्टी ने किया रोड़ सो, लोगों से की पार्टी से जुड़ने की अपील
- 16 फ़र॰ 2020
- 1 मिनट पठन
करसोग (पवन कुमार)
आम आदमी पार्टी इकाई करसोग के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हुई जीत की खुशी में करसोग क्षेत्र में रोड़ सो का आयोजन किया गया। गा़ड़ी पर आम आदमी पार्टी का बैनर लगाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताने लोगों से अपील कि है कि वह हिमाचल के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ें।
यह रोड़ सो तेबन, करसोग, काओ व कन्नू से होते हुए गुजरा। लोगों ने इनका भरपुर स्वागत किया।

रोड़ सो के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा किए गये विकास कार्यों संबंधी फिल्म भी लोगों को दिखाई गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल ने हिमाचल से बिजली खरीद कर प्रदेश की जनता को मुफ्त बिजली पानी दिया है वैसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार को भी करना चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में वह इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश में पर्यावरण से छेड़छाड़ कर विकास किया जा रहे है, जरूरत इस बात की है कि पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए ऐसी नीतियां अपनाई जाएं जिस से पर्यावरण का कोई नुक्सान न हो और प्रदेश का विकास भी हो।
इस रोड़ सो में लाल मन गुप्ता, तुला राम बंसल, रति राम, ब्रिज लाल तथा अन्य AAP कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Comments