top of page

"हरित पांंगणा-हरित हिमाचल" से ही बनी रहेगी हरियाली, व्यापार मंडल ने किया पौधा रोपण

  • 16 फ़र॰ 2020
  • 3 मिनट पठन

करसोग (पवन कुमार)


हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और समृद्धि के कार्यों को गतिशील बनाने के लिए सहकारिता के आधार पर व्यापार मंडल पांंगणा जो कार्य कर रहा है,उसका क्षेत्र अब काफी विस्तृत होता जा रहा है।ऐतिहासिक नगरी पांंगणा के व्यापार मंडल ने गत वर्ष श्री तरुण श्रीधर प्रेरणा वाटिका गोडन से पौधरोपण व संरक्षण का पाठ पढ़ "हरित पांंगणा-हरित हिमाचल" का संकल्प कर पौधरोपण और इनके संरक्षण के प्रति गहरी दिलचस्पी दिखाते हुए पांंगणा गांव के सामने वाली पहाड़ी "भंडारा री धार" के पृष्ठ भाग में पौधरोपण कर एक नये किस्म की शुरुआत की है।वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के साथ ही इस खाली भूमि पर पर्यावरण और संरक्षण के इस कार्य की अध्यक्षता वन परिखंड अधिकारी रतन सिंह ने की।इस अवसर पर ,वन रक्षक बुद्धि सिंह और भाग चंद,धर्मदास,वन कार्यकर्ता कली देवी ने व्यापारियों, महिलाओं, कर्मचारियों,शिक्षाविदों, युवक मंडल के सदस्यों को पौध रोपण और संरक्षण की व्यवहारिक तकनीकी जानकारी प्रदान की।व्यापार मंडल पांंगणा द्वारा आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंडल बखोल,महिला मंडल पांंगणा,सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती किसान क्लब पज्याणु,पतंजलि योग पीठ,युवक मंडल ने बढ़चढक़र भाग लिया।इस अवसर पर देवदार के 80 पौधे रोपे गये।इस अवसर पर व्यापार मंडल पांंगणा के अध्यक्ष सुमीत गुप्ता ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि आज रोपे गए पौधों तथा भविष्य में रोपे जाने वाले पौधों के बड़े हो जाने तक इनकी रक्षा करना हम सब का उत्तरदायित्व बन जाता है।वन खंड अधिकारी ने वृक्षारोपण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।



इस अवसर पर 1994-95 में राष्ट्रीय पर्यावरण वाहिनी के सदस्य रह चुके डॉक्टर जगदीश शर्मा ने पौधों के रोपण के बाद पौधों के संरक्षण की समस्याओं की व्यवहारिक जानकारी देते हुए कहा की भंडार की पहाड़ी पर 1985-86 तथा गोडन में आज से 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त मंडी.श्री तरुण श्रीधर जी की अध्यक्षता मे 44 वें वन महोत्सव में आशीर्वाद युवा मंडल पांंगणा द्वारा वन विभाग,महिला मंडलों,साक्षरता समिति,हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व शिक्षकों के सहयोग से विभिन्न अवसरों पर रोपे पौधे आज 25 के हो चुके हैं।डॉक्टर जगदीश शर्मा का कहना है कि पौध रोपण और संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के प्रति सरोकार का यह उदाहरण दूसरों के लिए भी अनुकरणीय है।



युवा प्रेरक पुनीत गुप्ता का कहना है कि व्यापार मंडल पांंगणा की यह पहल कदमी निश्चय ही आपसी सामुदायिक सहयोग,स्वैच्छिक कार्य की भावना का एक उत्तम उदाहरण है।उन्होंने कहा कि पौधरोपण के बाद अब हमारा यह कर्तव्य है कि हम "हरित पांंगणा-हरित हिमाचल"की इस योजना को सफल बनाने के लिए सिर-धड़ की बाजी लगा दें,ताकि व्यापार मंडल की यह अनूठी पहल शिखर तक पहुंच सके।

पर्यावरणविद गगनदीप सिंह ने कहा कि हिमालय की हरियाली बचाने के लिए वृक्षारोपण व संरक्षण मुहिम हर क्षेत्र की खुशहाली का सबब बने। इस दिशा में सबको व्यापार मंडल की तरह सराहनीय पहल करनी चाहिए। पर्यावरण प्रदुषण को लेकर चिंतित लोगों को चाहिए कि वह विकास की पर्यावरण अनुकूल नीतियां बनावाने के लिए प्रयास करें। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खैती की मास्टर ट्रेनर लीना शर्मा ने कहा कि जैसे वनों मे बिना किसी रासायनिक खाद के पौधे प्राकृतिक रुप से तैयार होते है वैसे ही प्राकृतिक कृषि भी संभव है।




अध्यापक अमर शर्मा ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में संसाधनों का निरंतर दोहन विनाश की ओर अग्रसर कर रहा है।ऐसे में व्यापार मंडल  पांंगणा के प्रयास स्तुत्य हैं।

इस अवसर पर बखोल गांव के युवा समाज सेवी गौरव,महिला मंडल बखोल की प्रधान मधु,सचिव रेवती, वरिष्ठ सदस्या तारावती,कृष्णा देवी,वंती देवी,महिला मंडल पांंगणा की सचिव रमा सोनी,बन्ती देवी उर्मिला देवी, पतंजलि तहसील प्रभारी जगदीश शर्मा, रीना शर्मा,अमर शर्मा, डींपल,वरिष्ठ व्यापारी डी.सी.सोनी, अध्यापक अभिभावक संघ रा.व.मा.पाठशाला पांंगणा के अध्यक्ष कर्मचंद,नीरज, राम प्रकाश, तेजराम,गुंजन गुप्ता,युवक मंडल प्रधान वृजमोहन आदि ने स्वयं गड्ढे कर देवदार के अस्सी पौधे रोपित किए।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Comments


bottom of page