क्या कर्ज से दूर कर पाएगी हिमचाल सरकार अपना आर्थिक संकट
- ahtv desk
- 6 मार्च 2020
- 2 मिनट पठन
शिमला

हिमचाल प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू करेंगे जिसको यहां क्लिक कर लाईव सुना जा सकता है। बजट से पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार हिमचाल प्रदेश मंदी का शिकार है। सरकार अपना आर्थिक संकट दूर करने के लिए फिर एक बार 1160 करोड़ रुपये का ऋण ले रही है।
कर्ज के सहारे विकास
हिमाचल सरकार ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए फि र 1160 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया है। इस बारे में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी हो चुकी हैं। 660 करोड़ रुपये का कर्ज छह साल और 500 करोड़ रुपये का कर्ज नौ साल के लिए लिया जा रहा है। दोनों ही ऋण को बताया जा रहै कि यह विकास कार्यों को लिए जा रहे हैं।
डबल इंजन के बावजूद लुढकी विकास दर
बजट सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश की विकास दर 5.6 प्रतिशत आंकी गई है। बजट सत्र 2018-19 में हिमाचल की विकास दर 7.1 प्रतिशत और 2017-18 में 6.8 प्रतिशत थी। सरकार लगातार दावे कर रही है कि डबल इंजन का विकास हो रहा है लेकिन यह सब दावे फेल हो गए हैं।
कृषि क्षेत्र को लगातार किया गया नजरंदाज
हालांकि अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र और सबसे अधिक रोजगार देने वाले कृषि-बागवानी क्षेत्र को लगातार नजरंदाज किया जाता रहा है। अबकी बार इस क्षेत्र की विकास दर 9.3 प्रतिशत है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में बागवानी उपज में पिछले साल से 42.82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसमें सबसे अधिक उत्पादन सेब का ही रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि-बागवानी और अन्य संबद्ध क्षेत्र की हिस्सेदारी 2019-20 में घटकर 12.73 प्रतिशत रह गई है जो कुछ दशक पहले 50 फीसदी से भी ज्यादा थी। इस तरह से लगातार सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र सरकार की तव्वजो की बाट जोह रहा है।
コメント