निर्भया के गुनाहगारों को जल्द हो फांसी, महिला मंडल की बैठक में उठी मांग
- ahtv desk
- 13 फ़र॰ 2020
- 2 मिनट पठन
जल्द मिलना चाहिए न्याय, जल्द मिलना चाहिए, तभी कम होगा महिलाओं के प्रति बढ़ रहा अपराध का ग्राफ
बबलू करसोग
निर्भया मामले में गुनाहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाने रही देरी से महिलाओं का सब्र अब जवाब देने लगा है। सोमवार को शिवा महिला मंडल देहरी की बैठक में महिलाओं ने निर्भया के खिलाफ हुए जघन्य अपराध पर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। निर्भया के परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए महिला मंडल ने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में सभी महिलाएं निर्भया की मां के साथ खड़ी हैं। बैठक में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध के ग्राफ को लेकर भी चिंता प्रकट की गई। महिलाओं ने कहा कि कानून में पैजेदगियों का पूरा फायदा उठाकर गुनहगार सजा से बचने का प्रयास करते हैं। ऐसे में न्याय पाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लम्बी चौड़ी कानूनी प्रक्रिया में लोगों के सब्र का बांध टूटने लगता है। इसलिए महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर कानून में विशेष प्रावधान होने चाहिए ताकि ऐसे मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। तभी इससे अपराध करने वाले लोगों के मन में कानून का डर होगा। जिससे महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के मामलों में कमी आएगी। इससे महिलाएं देर सवेर बिना किसी डर के कहीं भी आ जा सकेंगी। इस बैठक में महिला मड़ल देहरी ग्राम पचायत भडारनू की उषा शर्मा, रेखा,चेतना, मणी देवी, गुड़ी व डिंपल आदि शामिल थीं।
समाज भी बदले महिलाओं के प्रति सोच:
पुरुष प्रधान इस समाज को भी महिलाओं के प्रति गलत सोच को बदलना होगा। इसके लिए महिलाएं अपने घर से पहल करेंगी। बैठक के दौरान महिलाओं ने कहा कि वे अपने बच्चों को यही संस्कार दे रहीं हैं कि लड़कियों को मां और बहन की तरह ही इज्जत और सम्मान दें। भविष्य में महिला मंडल अपनी पंचायत में लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान भी चलाएगा। शिवा महिला मंडल देहरी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी सहयोग कर रहा है। इसके तहत पंचायत में बेटी के पैदा होने पर महिलामण्डल की सदस्य परिवार के घर जाकर बधाई गीत गाती हैं और इस दौरान आशीष के तौर पर बेटी को कई तरह के उपहार भी देती है। शिवा महिला मंडल देहरी की प्रधान वनिता शर्मा का कहना है कि निर्भया के गुनहगारों को जल्द से जल्द फांसी हो, ताकि निर्भया को इंसाफ मिल सके। इस बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। उनका कहना है कि महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि कानून से खिलवाड़ करने वाले लोगों में डर पैदा हो। इससे महिलाओं के प्रति बढ़ रहे मामलों में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
वाईट,वनिता शर्मा प्रधान महिला मड़ल देहरी।
Comments