top of page

जंगलों को हरा-भरा बना रही है - वन विभाग पांगना की बाण और देवदार की नर्सरी

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 20 मार्च 2020
  • 2 मिनट पठन


वन विभाग पंगना, हिउंजी नाला नर्सरी ग्राम गोडेन के पास पड़ती है। इस नर्सरी की स्थापना 1994 में की गई थी। नर्सरी से अब तक इलाके को हरा-भरा करने के लिए हजारों पौधे जा चुके हैं। वर्तमान में यहां पर 36000 के करीप पौधे रोपने के लिए तैयार हैं। इनमें से 6 हजार के करीब पौधे बाण प्रजाति और बाकि देवदार के हैं।



नर्सरी की देखभाल करने वाले और कई वर्षों से इसको विकसित करने में योगदान देने वालों में से एक हैं वन रक्षक बुद्धि सिंह। वह न केवल अपना कृतव्य पूरा कर रहे हैं ब्लकि हिमाचल प्रदेश को हरा-भरा करना उनका व्यक्तिगत सपना भी है। वह बहुत मेहनत और लगन से इनकी देखभाल करते हैं अन्यथा सरकारी कार्यक्रम इतने अच्छे से नहीं विकसित हो पाते।


देवदार और बाण प्रजाति पर उनका ज्ञान काबिले तारीफ है। उनका मानना है कि प्रदेश से बाहर या दूसरे जिलों से आने वाले पौधे इतनी ग्रोध नहीं कर पाते जितने स्थानीय वातावरण और मिट्टी से तैयार पौधे कर पाते हैं। स्थानीय मिट्टी और वातावरण में तैयार किये पौधों को स्थानीय क्षेत्र में लगाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बाण के पौधे तैयार किये जिनके बीज और मिट्टी स्थानीय जंगल से ही ली गई है।


इतना ही नहीं यह नर्सरी हिमाचल सरकार द्वारा चलाई गयी एक बेटी पांच पौधे योजना में बी योगदान दे रही है। पांगना क्षेत्र में जिस घर में बेटी होती है वन विभाग का अमला उस घर में जाता है और बेटी के नाम पर अपने आस पास पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित करता है। अभी तक बहुत सारे परिवार इसका लाभ पा चुके हेैं।


वन रक्षक बुद्धि सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह जंगल को विकसित करने में वन विभाग की मदद करे। नर्सरी से पौधे लेकर जाएं और प्लांटेशन करने के बाद लगातार उनका ध्यान रखे। प्लांटेशन के समय गड्ढा बड़ा बनाएं, एक तरफ ढलान रखे ताकि पानी ठीक से लग सके। इसके अलावा पौधों के आसपास बाड़ का प्रबंध भी करें।


गोडन निवासी हंसराज ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की नर्सरी स्थानीय लोगों और वन के लिए बहुत उपयोगी है। इस नर्सरी के पौधों से वनों को हरा-भरा करने में मदद मिल रही है।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Comments


bottom of page