top of page

दिग्गज बीजेपी नेता का 71 वर्ष की उम्र में निधन कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 19 दिस॰ 2019
  • 1 मिनट पठन

करसोग में बीजेपी के 6 बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता 71 वर्षीय पितांबर लाल गुप्ता के आक्समिक निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।



पितांबर लाल गुप्ता एक वरिष्ठ वकील व समाजसेवी और भाजपा के 6 बार अध्यक्ष रह चुके थे। बुधवार रात को शिमला में अस्मिक निधन हो गया है। वह कई बार बार अधिवक्ताओं के प्रधान पद पर भी रहे। पितांबर लाल गुप्ता करसोग में समाजसेवी के रूप में प्रसिद्ध थे। वह जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके दुखद निधन पर करसोग के तमाम अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया है। उनका कहना है कि पितांबर जी ने हमेशा लोगों की सेवा की है। तथा इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनके शोक सतंप्त परिवार को शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें । ईश्वर स्वर्गीय पितांबर लाल गुप्ता की आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करें।

करसोग विधायक हीरालाल ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और सदस्यों के लिए बेहद दुख की घड़ी है। उन्होंने पूरी उम्र पार्टी की सेवा की और पार्टी का मार्गदर्शन किया है। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

स्थानीय विधायक हीरालाल, व्यापार मंडल प्रधान नवीन गुप्ता, ममता गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, वसीलाल, कुन्दन ठाकुर, खुशीराम, भास्करानन्द, निर्मल ठाकुर, सुरेश, अंमीचन्द, युवराज कपुर, सोहन, भूपेंद्र, बलदेव, सुरेंद्र, जित्तू आदि व्यापारियों तथा अधिवक्ता रमेश, उत्तम, पूर्णचंद, वीर सिंह, महेंद्र सत्य, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, गोपाल आदि अन्य व्यक्तियों ने उनके अस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Comments


bottom of page