top of page

मुख्यमंत्री ने आम सभा ने तत्तापानी में किया विशाल जनसभा को संबोधित लाखों की परियोजनाओं की दिया उपहार

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 14 जन॰ 2020
  • 4 मिनट पठन


करसोग

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तत्तापनी मकर सक्रांति के मेले में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए इलाके के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।

तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर लोग विश्वास नहीं करते थे आज हमने देखा हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मैंने खुद कश्तियां देखी है। विकास में समय लगता है। आने वाले समय में आदमी अगर शिमला आएगा तो वह तत्तापानी जरूर आए ऐसी व्यवस्था हम कर रहे हैं। यह इंटरनेशनल टूरिस्ट सेंटर बने। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन आएं. वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों में पर्टयक भाग लें। यह शिमला से ज्यादा दूर नहीं है।

हम यहां पर जमीन ढूंड रहे हैं, जमीन आप लोगों ने छोड़ी नहीं है. हम देख रहैं हैं, बड़ी परियोजना बना रहे हैं। सबसे बड़ी कठिनाई जमीन की आ रही है। हमारे पास एक टीम ने प्रजेंटेशन दिया, वह बहुत अच्छी है लेकिन वहां जमीन नहीं है। मैं डिप्टी डायरेक्टर को निर्देशित करता हूं नई राहे नई मंजिलों के माध्यम से एडीबी, वह जमीन तलाशें। आने वाले समय में जो बाते करने की होंगी वह हम करेंगे।

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण है। जब शनिदेव जी के ग्रह में फंसते हैं तो यहां पर आकर पुजा करते हैं। संकट के समय यहां आते हैं. यह हमारी हिंदु संस्कृति हैं। आज कलयुग में मनुष्य बहुत ज्यादा संकट में है। मर्यादाएं घटती गई हैं, मर्यादाओं का ह्रास सब जगह होता जा रहा है। संस्कृति में जीवन यपान के मूल्य समाप्त होने की दिशा में है। जब ऐसी परिस्थिति में मनुष्य कुछ करता है तो अच्छे काम करते करते कुच काम ऐसे भी हो जाते पश्चाताप करना पड़ता है। फिर पूजा पाठ की तरफ दौड़ता है। ऐसी परिस्थिति में देवी देवताओ पर हमारी आस्था है वह बनी रही चाहिए। जीवन के मूल्यों के साथ ज्यादा समझौता न करें। तभी मनुष्य शांति के साथ जी सकता है। चैन आराम पैसे से नहीं मिलता है, कभी नहीं मिलता है।

दो साल का कार्यकाल हमारी सरकार का पूरा हो गया। हर कदम पर आपका साथ रहा है, इसके लिए हर्दय की गहराईयों से मैं स्वागत करता हूं। नए-नए कार्य शुरू किए, लोगों ने उनको स्वीकार किया। लोकसभा के चुनाव में विपक्षी मित्रों ने सोर मचाया, उनको आपने मुहतोड़ जवाब दिया है। सबसे अधिक वोट प्रतिशत से जनता ने जीत दर्ज करवाई यह हिमचाल प्रदेश के इतिहास में बात याद रखी जाएगी। इसका पूरा श्रेय अमित शाह और मोदी जी को जात है। इसके बाद श्रय जाता है यहां की जनता का। उप चुनाव में भी कांग्रेस को जनता ने पटखनी दी।

विपक्ष के नेता – बनने के आदमी है , पंजाब के बनने वहां की संस्कृति से ज्यादा प्रभावित हैं। मैं लोगों के साथ चलता हूं, जैसा खाते हैं पीते हैं, लोग नाटी लगाते हैं मैं भी लगाता हूं, जय राम की नाटी पांच साल चलेगी और अगले पांच साल भी चलेगी, अगर नाचना है तो आओ, नहीं तो आकर देखो। संस्कृति पर बोलने की जरूरत नहीं है। राजनीति आती रहेगी, जाती रहेगी, लेकिन हम संस्कृति से अलग नहीं हो सकते। अगर नाटी नहीं आती तो भंगड़ा डाल, पंजाब के नजदिक के हैं। इस पर टिप्पणी नहीं करना चहाता, भंगड़ा भी हमारे भारत की संस्कृति है। मेरी तम्मन्ना है कि हिमाचल की रूह में उतर कर काम करूं।

सरकार ने दो साल पूरे कर लिये, पूरे पांच साल पूरे होंगे और फिर नई सरकार बनाएंगे। हमने काम करने की कोशिश की है। बुजर्गों के लिए पैंशन बांधी, जन मंच की शुरूआत की, लोगों के कार्य मंच पर पूरे होने चाहिए। पूरे भारत में ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है, मौके पर काम करने की कोशिश होती है। अधिकारी सुनते हैं। अगर उसमें कमी रह गई तो 1100 नंबर सीएम हैल्पलाईन की शुरूआत की है। घर पहुंच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। आजाद भारत के इतिहास में 50 साल तक उस पार्टी ने शासन किया.. लेकिन कोई काम नहीं किया। फिर भी बोलते हैं कुछ नहीं हो रहा, लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, उनका (कांग्रेस) कुछ नहीं हो रहा है। हिमकेयर की सुविधा 55000 लोगों ने इसकी सुविधा हासिल की है। कांग्रेस ने गरीब आदमी के इलाज के लिए कुछ नहीं सोचा। सहारा योजना की शुरूआत, हर महीने मरीजों के खाते में 2000 रूपये डाले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

टायलेट नहीं हो पाया, कैफेटेरियां नहीं है, नई मंजिले-नई राहें उसके तहत यहां त्तापानी में कैफेटेरिया और ई-टायलेट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पर्यटकों को कोई परेशानी ना हो। इस पर 3.50 करोड़ रूपये की लागत आएगी।

वाटर स्पोर्ट्स

वाटर स्कूटर, स्पीड बोट, येटी लगे वाटर स्पोर्ट्स के एक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा।

एडीबी के कार्यक्रम के जरिए कार्य किया जाएगा। सबसे पहले जमीन की जरूरत है। जमीन के बिना वह कार्य नहीं हो सकता है।

एचआरटीसी ने इ-विकल की शुरूआत की है। पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। शिमला से तत्तापानी।

स्वास्थय केंद्र तत्तापानी – यहां पीएचसी खोल दी, इसको संविधार खंडेरी में किया जाएगा।

सरतोयाळा में स्वास्थ्य उप केंद्र खोली जाएगी, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

कुछ सड़कों का जिक्र

बजट सत्र आ रहा है, पैसे समाप्त हो रहे हैं। आज कल पैसे नहीं है। आने वाले समय में बजट में नजर देखा जाएगा।

रोपड़ी में पैदल पुल, सड़क चनयाणा से डंगा – खंडेरी लांगसर, बिंदला से तलहन, थड़ी सड़क विधायक और संसद निधी के लिए प्रदान किये जाएंगे, मुख्यमंत्री की तरफ से 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा।

हरिजन कंपोनेंट के तहत आने वाली हरिजन बस्ती, बसूण नाला से जमणू दार, अलसिंडी से देव बड़ेयोगी तक की सड़कों के लिए 10-10 लाख रूपये मंजूर।

साकरा पुल कोल डैम पानी से भर गया था, उसके लिए एनटीपीसी के साथ टेकअप किया जाएगा। सैद्धांतिक मंजूरी मिल गया है। समस्या का समाधान होगाष

मुख्यंमंत्री द्वारा दिये गए आश्वासन

तत्तापानी से चुराग अंधे मोड़ – कटिंग करवानी है। पीडबलू डीसी से एस्टिमेंट मांगा। इसका प्रावधान किया जाएगा।

सनराली से करसोग की सड़क – 2.5 किलोमीटर एस्टिमेंट बना कर दें, प्रावधान किया जाएगा।

सहकारी बैंक असला की मागं की गई है। बैंक खोलने के लिए सर्वे किया जाएगा।

खीळ स्कूल के भवन का एस्टिमेंट डिपार्टमेंट के पास गया है, इसके लिए प्रावधान किया जाएगा।

आईपीएच – चाबा के पास फुट ब्रिज के लिये प्रबंधन किया जाएगा।

सुन्नी में हैलिपैड की मांग की गई है। इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। तत्तापानी में अगर जमीन मिल गई तो यहां भी हैलिपैड बनाया जा सकता है।

फारेस्ट रेसहाउस में सुविधाओं का अभाव है, यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Komentáře


bottom of page