top of page

हिमाचल बजट 2020-21 की 20 मुख्य बातें

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 6 मार्च 2020
  • 3 मिनट पठन

शिमला (एएचटीवी)



2020 हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 का 49131 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2 घंटा 46 मिनट 38 सेकंड तक बजट भाषण पेश किया 60 लाख तक का निवेश करने पर 25 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार।

वार्षिक योजना का बजट 7900 करोड़ रूपए है जो कि दो हजार उन्नीस बीस के योजना आकार 7100 करोड से लगभग 11% अधिक है। प्रस्तावित 7900 करोड़ रुपए में से 1990 करोड रुपए अनुसूची उपयोजना 711 करोड़ रुपए जनजाति उपयोजना तथा 88 करोड़ पिछड़ा क्षेत्र योजना के लिए प्रस्तावित है

मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 165472 करोड़ होने की उम्मीद है। राज्‍य की जीडीपी में विकास की गति बनी हुई है। बीते तीन वर्षो में  सकल घरेलू उत्पाद बढ़ने का क्रम जारी है। विगत वर्ष सकल घरेलू उत्पाद 153845 करोड़ था।


  1. प्रदेश में पांच हेलीपोर्ट बनाये जाएंगे। हैली टैक्सी चलायी जाएंगी। कांगड़ा शिमला के हैलीपेड का विस्तार किया जाएगा। मंडी, कांगड़ा ओर शिमला में एयरपोर्ट बनाये जाएंगे।

  2. पिंजौर नालागढ़ फोरलेन के जल्द भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा। हमीरपुर मंडी और पोंटा शिलाई रोहड़ू नेशनल हाइवे को डबल लेन बनाया जाएगा। जिसपर 2597 करोड़ रुपये खर्च होगा। खेल इंफ्रा निर्माण के लिए 70 करोड़ के बजट का प्रस्ताव किया जा रहा है।

  3. दाड़लाघाट में बस अड्डा बनेगा। नाहन में बनेगी बहुमंजिला पार्किंग। बस अड्डों के निर्माण को 77 करोड़ 50 लाख, हमीरपुर में एक आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा।

  4. 60 लाख तक का निवेश करने पर 25 फीसदी सब्सिडी देगी।

  5. प्रदेश में 1000 कॉन्स्टेबल की भर्ती जल्दी की जाएगी। इसके अलावा 20000 अन्य पदों पर होगी भर्ती।

  6. स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिये 100 करोड़ का बजट।

  7. 176 पुलिस वाहनों में माउंटेड कैमरे लगाये जाएंगे। प्रदेश में 500 कैमरे लगाने का प्रावधान है। अवैध खनन पर नजर रखने के लिए 10 डेडिकेटेड चेक पोस्ट पैनी नजर रखेगी

  8. आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय 500 रुपये और सहायिका का मानदेय 300 रुपये बढ़ाया गया। युद्ध जागीर राशि 5 हजार से बढ़ाकर 7 हजार की गयी।

  9. पर्यटन की योजना नई राहें नई मंजिलें के लिए 50 करोड़ का बजट प्रावधान। सूरजकुंड की तर्ज पर शिल्प मेले लगाये जाएंगे।

  10. स्वर्ण जयंती पोषाहार योजना पर 30 करोड़ खर्च होंगे, प्री नर्सरी में भी भोजन की व्यवस्था की गयी है।

  11. जल गार्डों ओर पैरा फिटरों के मासिक मानदेय में 300 रुपये बढ़ोतरी। जल रक्षक पैरा फिटर का 300 बढ़ा मानदेय। हिम स्टार्टअप योजना घोषित।

  12. -भूमिहीन और आवासहीन की आय सीमा 1 लाख की, नम्बरदारों का वार्षिक मानदेय भी 500 रुपये बढ़ाया। जल के एक लाख घरेलू कनेक्शन की घोषणा।

  13. -हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में अब 10 मोबाइल हेल्थ सेन्टर खोले जाएंगे। 100 पुरानी एम्बुलेंस बदली जाएगी। प्रदेश में निशुल्क दवाओं की व्यवस्था के लिए 100 करोड़ का बजट। आशा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी।

  14. स्वस्थ बचपन योजना होगी शुरू, सामाजिक सुरक्षा पेंशन 850 से 1000 रुपये। विधवाओं और दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा में 150 रुपये की वृद्धि की गयी है। 766 करोड़ रुपये का प्रावधान।

  15. उपमंडल के अस्क्रीडिटेड पत्रकारों को भी मिले लैपटॉप। उपमंडल स्तर के पत्रकारों को भी लैपटॉप।

  16. प्रदेश में 65000 लकड़ी के खंभे बदले जाएंगे। कम वोल्टेज बिजली की समस्या दूर करने के लिए 158 करोड़ का बजट।

  17. गुड गवर्नेंस इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले को रुपये 50 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 35 लाख तथा तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले को 25 लाख इनाम राशि दी जाएगी।

  18. केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत सहायता प्राप्त होने के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय से पोषित कई योजनाएं विगत 2 वर्ष में आई है 2021 में कई योजनाओं के लिए लोन एग्रीमेंट स्थापित किए जाएंगे एवं नई योजनाओं के प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

  19. नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता की लिमिट को 120 करोड़ करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने विधायक विवेक अनुदान राशि को 8 लाख से बढ़ाकर दस लाखकरने की घोषणा की।

  20. विधायक निधि 1 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख  करने की घोषणा विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा।


हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
महंगाई रोकने मे नाकाम केंद्रीय व हिमाचल सरकार:संदीप ठाकुर

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपए प्रति लीटर से भी बढ़ गया है।देहरा ब्लॉक इंटक अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने जारी ब्यान में बताया कि जो इतिहास...

 
 
 

Comments


bottom of page