top of page

नशे का कमाल - दायक राम शर्मा

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 5 मार्च 2020
  • 1 मिनट पठन

नशे का कमाल



नशे तूने यह क्या कर डाला

हर जगह तेरा बोलबाला।।


नशे का दीवाना सारा जहां

बिना नशे का ढूंढूं अब कहां

छोटा बड़ा सब नशे में चूर है

सबको रुपए पैसे का गरूर है।।


नशे तूने क्या कर डाला हर जगह तेरा बोलबाला।।


नशे की दीवानी दुनिया सारी

क्या बच्चे बूढ़े क्या नर नारी

बसे बसाए घर बर्बाद हो रहे

उनके पीछे मां-बाप रो रहे ।।


नशे तूने क्या कर डाला हर जगह तेरा बोलबाला।।


अच्छे-अच्छे घर बिना चिराग हो गए

पहले शौक से फिर उसमें में खो गए

कोई बीमारी का शिकार होकर मरता

नशे से फिर इन्सान क्यों नहीं डरता ।।


नशे तूने क्या कर डाला हर जगह तेरा बोलबाला।।

टिप्पणियां


bottom of page