top of page

होली आई रेहोली आई रे

  • लेखक की तस्वीर: ahtv desk
    ahtv desk
  • 5 मार्च 2020
  • 1 मिनट पठन

होली आई रे होली आई रे

सबके मन को भाई रे भाई रे।।

राधा कृष्ण के संग होली खेलते थे

गोपियों से कृष्ण गालियां झेलते थे।।

होली में सबको प्यार का रंग लगाओ

द्वेष भाव को अपने मन से दूर भगाओ।।

होली का दिन आता साल में एक बार

होली में बांटते जाओ सब को प्रेम प्यार।।

सबको लगते सारे रंग प्यारे रंग में रंगे लगते सारे न्यारे।।

किसी को सुखी किसी को गीली होली भाती है

रंग रंगने वालों की टोलियां आती है जाती है।।

गाना बजाना ढोल नगाड़े खूब बजाते हैं

मस्ती में सभी के सभी झूमते नाचते गाते हैं।।

होली का त्यौहार खुशी मन से मनाओ

अपनी संस्कृति को खूब खूब बढ़ाओ।।


दायक राम शर्मा सोमाकोठी करसोग मण्डी हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियां


bottom of page